Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

तमिलनाडु के मछुआरों की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री स्टालिन ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 22 मछुआरों की रिहाई के लिए कदम उठाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री द्वारा लिखे गए पत्र में विदेश मंत्री से आग्रह किया गया है कि वे तत्काल कूटनीतिक कदम उठाकर मछुआरों की स्वदेश वापसी सुनिश्चित कराएँ।

19 Feb 2026

तमिलनाडु के मछुआरों की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री स्टालिन ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

चेन्नई। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 22 मछुआरों की रिहाई के लिए कदम उठाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री द्वारा लिखे गए पत्र में विदेश मंत्री से आग्रह किया गया है कि वे तत्काल कूटनीतिक कदम उठाकर मछुआरों की स्वदेश वापसी सुनिश्चित कराएँ।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम मछली पकड़ने के जेट्टी से समुद्र में गए तमिलनाडु के 18 मछुआरों और उनकी तीन मछली पकड़ने वाली नौकाओं को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी दिन एक अन्य घटना में रामनाथपुरम जिले के मंडपम मछली पकड़ने के बंदरगाह से समुद्र में गए चार मछुआरों को भी श्रीलंकाई नौसेना ने हिरासत में लिया है।

मछुआरा समुदाय का जीवन और आजीविका पूरी तरह समुद्र पर निर्भर है। ऐसे में श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा मछुआरों की बार-बार गिरफ्तारी से उनके परिवारों में भारी चिंता और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है। वर्तमान स्थिति के अनुसार 104 मछुआरे और 258 नौकाएं श्रीलंका की हिरासत में हैं।

इसके अलावा, फरवरी के पहले सप्ताह में जाफना अदालत द्वारा रिहा किए गए 12 मछुआरों की स्वदेश वापसी में लगातार हो रही देरी से उनके परिवार अनिश्चितता और आर्थिक संकट में फंसे हुए हैं। इसलिए, श्रीलंका की हिरासत से रिहा किए गए सभी मछुआरों की शीघ्र स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने तथा वर्तमान में गिरफ्तार कर वहां हिरासत में रखे गए सभी भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए तत्काल कूटनीतिक कदम उठाने की आवश्यकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तमिलनाडु के मछुआरों की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री स्टालिन ने व
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 22 मछुआरों की रिहाई के लिए कदम उठाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने विदेश मंत्री डॉ. एस. ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News